रोहतक। शहर के गोहाना अड्डे पर बुधवार की रात करीब ढाई बजे के करीब साइकिल की दुकान में आग लग गई। आग लगने से 70 साइकिल जलकर नष्ट हो गई। दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
अग्निशमन विभाग के मुताबिक रात करीब 2 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली कि गोहाना अड्डे पर जुलाना निवासी प्रतिक की साइकिल की दुकान है। रात को दुकान के अंदर से राहगीरों को धुआं उठता दिखाई दिया। थोड़ी देर में लपटे भी उठने लगी। तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सूचना पाकर दुकानदार भी मौके पर आ गया। हादसे में 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। ब्यूरो