रोहतक। गांधी कैंप बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान में वीरवार को आग लगने के हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया।
गांधी कैंप बाजार के प्रधान नरेश भुटानी ने बताया कि एक मैचिंग सेंटर (कपड़े की दुकान) में आग लग गई। दरअसल, दुकानदार राजू ने सुबह पूजा के लिए धूप बत्ती लगाई और पांच मिनट काम के लिए चले गए। इतने में ही दुकान में आग लग गई।
देखते-ही-देखते दुकान में आग बढ़ने लगी तो आसपास की दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। भुटानी ने बताया कि पिछले माह दुकानों में अग्निशमन यंत्र लगाने की मुहिम चलाई गई थी जिसका अब लाभ मिल रहा है।