फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दादरी तोए के एक गोदाम में लगी आग

Mon, 27 May 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। दादरी तोए में रविवार शाम एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए से ज्यादा का माल जलकर राख हो गया। घटना गुरुग्राम रोड पर हुई। फायर ब्रिगेड 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार होने के चलते कबाड़ी गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों की छुट्टी थी और गोदाम बंद था। आसपास के लोगों ने देखा कि गोदाम से आग की लपटें उठ रही है। लोगों ने फायर ब्रिगेड और गोदाम के संचालक को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही झज्जर और गुरुग्राम से फायर ब्रिगेड की दी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जमीन के मालिक बलू भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बलू के अनुसार गोदाम का मालिक ही नुकसान की जानकारी दे सकता है। पुलिस का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं पाया है कि आग कैसे लगी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें