-फोटो 90 : एचएसआईआईडीसी स्थित प्लांट नंबर 37 में बनी फैक्टरी में लगी आग को बुझाते फायर कर्मचारी
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित फुटवियर फैक्टरी में रखे वेस्ट मटेरियल में बुधवार की दोपहर करीब पौने एक बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। प्लॉट नंबर 37 पर संचालित कंपनी कपूर इंडस्ट्रीज की है।
बुधवार की दोपहर फैक्टरी में दोपहर करीब पौने एक बजे आग लगी। आग लगने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। विभाग की पांच गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, जबकि 15 कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। करीब दो बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में रखे वेस्ट मटेरियल में आग लगी थी। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी है।
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में रखे वेस्ट मटेरियल में आग लगने की संभावना जताई गई है। टीम ने सवा घंटे में आग पर काबू पा लिया था। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
-पंकज मलिक, फायर अधिकारी, एचएसआईआईडीसी, बहादुरगढ़।