बेरी। छुछकवास चौकी के तहत आने वाले गांव अच्छेज में प्लॉट में खड़ी बुग्गी चोरी होने का मामला सामने आया हैं। बुग्गी चोरी होने की शिकायत छुछकवास चौकी में दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव अच्छेज निवासी नवीन कुमार ने बताया कि मैंने अपने प्लॉट में बुग्गी खड़ी की थी। गांव के प्रवीन व अंकित ने प्लॉट में खड़ी बुग्गी चोरी कर ली। चोरी करने की शिकायत दर्ज करवा दी गई। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि गांव अच्छेज से प्लॉट में खड़ी बुग्गी चोरी होने की शिकायत मिली हैं। गांव के दो युवकों के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।