रोहतक। कबीर कॉलोनी के युवक संदीप के भतीजे से फोन छीनने के मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को संदीप व उसके भतीजे अर्जुन के एसपी कार्यालय में बयान दर्ज किए गए। साथ ही मामले की जांच एसपी ने सिटी थाना प्रभारी देशराज को सौंपी है।
कबीर कालोनी निवासी संदीप ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी थी कि मई माह में उसका भतीजा अर्जुन घूमने जींद बाईपास से गोहाना बाईपास की तरफ गया था। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। जब उसने चौकी में शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में मित्र कक्ष में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। गृहमंत्री कार्यालय ने एसपी रोहतक को मामले की जांच के आदेश दिए थे।