फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 711 परिवारों की पीपीपी में आय बदलने के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के 711 परिवारों की पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में आय बदलने के गड़बड़झाले में साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में फर्जी तरीके से आय बदलने के इस खेल में अधिकारी के ओटीपी का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारी ने पुलिस को केस की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, इस संबंध में दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। इनमें से एक ने जवाब दिया है। इसमें खुद के बेकसूर होने का दावा किया गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को 4 मार्च के अंक में प्रकाशित किया था।

जिला प्रबंधक नागरिक संसाधन सूचना विभाग ने पुलिस अधीक्षक के नाम दी गई शिकायत में अनधिकृत आय सत्यापन व संशोधन के संबंध में एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। इसमें कहा गया है कि परिवार पहचान पत्र पोर्टल के साथ छेड़छाड़ कर 711 परिवारों के 1,036 सदस्यों की आय विवरण में संशोधन किया गया है। यह मुद्दा उन नागरिकों के लिए आय के सत्यापन से संबंधित है, जो रोहतक के निवासी नहीं हैं। तथ्यों के विश्लेषण पर यह निर्धारित किया गया है कि पोर्टल में तकनीकी उल्लंघन के कारण परिवर्तन किए गए। इससे जिलास्तर पर जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करना असंभव हो गया, इसलिए इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जल्द विस्तृत जांच की जाए। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यह है मामला
एडीसी कार्यालय में पीपीपी लाभार्थियों की आय गैरकानूनी तरीके से बदल गई है। ऑनलाइन गड़बड़ी के जरिए 711 परिवारों के 1,036 सदस्यों की आय का विवरण संशोधित किया गया। इसके जरिए अपात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐसा किए जाने की आशंका है। गड़बड़ी के सामने आने पर संबंधित अधिकारी ने दो कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। इनमें से एक ने अपने जवाब में खुद के निर्दोष होने का दावा किया है। इतनी बड़ी गड़बड़ी के मामले में संबंधित विभाग व अधिकारी न तो कोई सुराग तलाश पाए और न ही आरोपियों तक पहुंच पाए। गड़बड़ी को अंजाम देने के बावजूद आरोपी सुरक्षित हैं। अब पुलिस में केस दर्ज कराकर जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें