फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलेज में पेपर देने आए छात्र पर हमले के चार दिन बाद एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक। सीआर कॉलेज में परीक्षा देने आए सूर्य नगर निवासी छात्र पर पांच युवकों ने रंजिश के चलते कॉलेज के बाहर डंडों से हमला कर दिया। चार दिन उपचार के बाद पीड़ित ने शनिवार को सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो माह पहले बाइक और कार की टक्कर को लेकर उसकी कार चालक सागर से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते 2 जून को जब वह सीआर लॉ कॉलेज में समाजशास्त्र का पेपर देने आया, तो परीक्षा के बाद बाहर निकलते ही सागर ने अपने साथी अंकुश, सक्षम, तनुज और मोनू के साथ मिलकर उस पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें