फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेढ़ करोड़ रुपये लेकर नहीं दिए फ्लैट, बिल्डर पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेढ़ करोड़ रुपये लेकर भी बिल्डर ने डीएचएल न्यू टाउन में फ्लैट नहीं दिए। दो खरीदारों ने आईएमटी थाने में बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सनसिटी निवासी डॉ. दिनेश सनसनवाल ने बताया कि उन्होंने मार्च 2022 में गुप्ता प्रॉपर्टी डेवलपर्स शिवजी, डीएचएल न्यू टाउन रोहतक से दो थ्री बीएचके के फ्लैट 1,02,34,000 रुपये में खरीदे थे। इस मौके पर ऑफिस में दिल्ली निवासी सुभाष गुप्ता, प्रेमलता, साहिल गुप्ता व डीएचएल कंपनी के निदेशक व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
आरोपियों ने बताया कि ये सारे फ्लैट डीएचएल कंपनी से खरीद लिए हैं। कंपनी के साथ फ्लैट बनाकर बेचने का संयुक्त एग्रीमेंट हुआ है। अगर वे समय पर फ्लैट बनाकर नहीं दे सके तो 25 हजार प्रति माह किराया देंगे। पीड़ित बोले-समय-समय राशि दी। इसके बदले सुभाष गुप्ता ने लेटर पैड पर हस्ताक्षर कर तीन रसीदें दीं।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें जनवरी से अक्तूबर 2024 तक 25 हजार प्रति माह किराया दिया। इसके बाद बंद कर दिया। मार्च 2025 में डीएचएल कंपनी के कार्यालय में गए तो पता चला कि वहां कोई नहीं है। मौजूद एक महिला ने बताया कि गुप्ता शहर छोड़कर चले गए हैं। जांच की तो पता चला कि फ्लैट की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम करवा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें