फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रही पांच डेयरियों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कन्हेली डेयरी कॉम्प्लेक्स में डेयरियों की शिफ्टिंग के लिए निगम प्रशासन फिर सख्त हो गया है। इसलिए लिए बनाई कमेटी के चेयरमैन एवं मुख्य सफाई निरीक्षक के निर्देशन में टीमों ने पांच डेयरियों के चालान काटे। निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने डेयरियों की शिफ्टिंग के लिए कमेटी गठित की है। जिसके चलते मुख्य सफाई निरीक्षक हर्ष चावला के निर्देशन में मंगलवार को सफाई निरीक्षक रमेश, सहायक सफाई निरीक्षक संदीप राठी, कृष्ण लाल और परमजीत ने शहर में अवैध रूप से चल रही डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया। पांच डेयरी संचालकों पर दो-दो हजार रुपये का चालान लगाय। सोमवार को मानसरोवर कॉलोनी और झंग कॉलोनी में चल रही डेयरियों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें