सांपला। इस्माईला गांव में दो लोगों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने प्रेम के बयान पर गांव के ही सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रेम का आरोप है कि सागर शराब पीकर गालियां देने लगा। जब गाली न देने की बात कही तो उसने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू हाथ पर लगा। वहीं, अटायल में कृष्णा नाम की महिला ने पड़ोस के युवक पर गालियां देने और गंदे इशारे करने का आरोप लगाया है। संवाद