फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़वाली गांव में घर के बाहर मिला भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खिड़वाली में शनिवार रात एक मकान के बाहर एक भ्रूण मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि भ्रूण को एक कुत्ता उठाकर घूम रहा था। इसके बाद कुत्ते को भगाकर इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच भ्रूण को कब्जे में लेकर पीजीआई भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक भ्रूण करीब 6 महीने का है और लड़के के आकार का है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खिड़वाली निवासी धर्मराज ने बताया कि वह पेशे से श्रमिक है। 27 जून की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह मकान साथ लगते प्लाट में मिट्टी डाल रहा था। इसी दौरान बदबू आई तो दिखा एक कुत्ता भ्रूण उठाए हुए था। इसके बाद उसने कुत्तों केा भगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को पीजीआई भिजवाया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें