फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल नर्सरी से निकल रहे हैं तलवारबाजी के सितारे

Wed, 15 Jan 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14सीटीके17-राजीव गांधी स्टेडियम में खेल नर्सरी में मौजूद ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रोहित डागर
विज्ञापन

रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में खेल नर्सरी से तलवारबाजी के बेहतरीन खिलाड़ी निकले हैं। कोच सुरेंद्र ने मात्र 10-12 खिलाड़ियों के साथ वर्ष 2018 में खेल नर्सरी शुरू की थी। इस नर्सरी में आज 40 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इनमें 25 लड़के और 15 लड़कियां तलवारबाजी के गुर सीख रहे हैं।
खेल साधनों की कमी के बावजूद, यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। कोच सुरेंद्र ने बताया कि 10 से 12 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि 40 से 50 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। 8 से 10 खिलाड़ी देश के शीर्ष केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब ये खिलाड़ी मार्च 2025 में होने वाली पैरा नेशनल व्हीलचेयर गेम और खेलो इंडिया यूथ एवं यूनिवर्सिटी गेम के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आकर यहां के खिलाड़ी हुनर निखार रहे हैं। कोच सुरेंद्र के मार्गदर्शन में ये खिलाड़ी तलवारबाजी के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


यहां से निकले खिलाड़ियों की उपलब्धियां
2023 एशियन गेम्स में व्हीलचेयर गेम सुनील फौगाट व रेखा ने हिस्सा लिया था। जनवरी 2025 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में गौरव ने स्वर्ण पदक जीता। 8 से 11 जनवरी 2025 में कैडेट नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर फरवरी 2025 में कुवैत होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। नवंबर 2024 में आयोजित हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में तनुजा, गौरव व लोकेश ने स्वर्ण पदक व भावना, सपना व तनु गुलिया ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में रितिका ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। 2024 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में गौरव ने स्वर्ण पदक जीता।

14सीटीके17-राजीव गांधी स्टेडियम में खेल नर्सरी में मौजूद खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें