14-हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा व सदस्य दीप भाटिया जिला कारागार मे
रोहतक। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्तरा और सदस्य दीप भाटिया ने मंगलवार को सुनारिया स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों के मानवाधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया। आयोग ने महिला बंदियों के लिए हर 15 दिन में स्त्री रोग विशेषज्ञ सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। बंदियों को जल्द पैनल अधिवक्ताओं की सेवाएं दिलाने के निर्देश भी दिए गए। आयोग ने नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर और कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। न्यायमूर्ति ललित बत्तरा और दीप भाटिया ने बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। इससे वे जेल से बाहर निकलकर स्वरोजगार अपना सकेंगे। आयोग ने जेल रेडियो पर प्रतिदिन पांच सकारात्मक समाचार प्रसारित करने का सुझाव दिया। टीम ने लंगर के भोजन और सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। निरीक्षण के अंत में आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ने पौधारोपण किया।