04-अमूल प्लांट के औद्योगिक भ्रमण के दौरान अधिकारियों के साथ एफडीडीआई के डीजीआर बैच के रक्षा क
- फोटो : Archive
रोहतक। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के डीजीआर बैच के रक्षा कर्मियों और मेंटर्स ने शुक्रवार को साबर डेरी (अमूल) के रोहतक प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य प्रतिभागियों को डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली, दूध प्रसंस्करण तकनीक और सेवामुक्ति के बाद स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देना था। प्लांट प्रबंधन ने टीम को दूध प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादन प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान अमूल के सहकारी मॉडल और पार्लर मॉडल पर भी चर्चा हुई जिससे पूर्व सैनिक स्वरोजगार अपना सकते हैं। एफडीडीआई टीम ने संस्थान की कार्यकारी निदेशक सरिता के मार्गदर्शन की सराहना की। संवाद