फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए की टीम ने गोदाम से भरे मसालों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) विभाग की टीम ने बुधवार को सुनारिया चौक स्थित एक गोदाम से मसालों के सैंपल भरे। यहां बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी की पैकिंग में मसाले व अन्य सामान बरामद हुआ है। एमडीएच कंपनी के जिला वितरक ने इस माल को कंपनी का होने से इनकार किया है। इनके लोगो, बैच नंबर व अन्य बारीकियों का भी मिलान किया गया। यहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

बुधवार को एफडीए विभाग के एफएसओ डॉ. जोगेंद्र अपनी टीम के साथ सुनारिया चौक पहुंचे। यहां पुलिस से एक वाहन व गोदाम में बड़ी मात्रा में मसाला होने की सूचना मिली थी। इनकी गुणवत्ता परखने के लिए टीम ने वहां जांच अभियान चलाया। इसके तहत एमडीएच कंपनी के पैक मसालों की खेप मिली। ऐसे में एमडीएच कंपनी के जिला वितरक को बुलाया गया। वितरक ने कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कराई। इस दौरान बरामद माल का बैच नंबर, कंपनी का लोगो व अन्य बारीकियों का मिलान किया गया। इस जांच में बरामद माल कंपनी का न होने की पुष्टि हुई। हालांकि इस पर कंपनी के नाम व मार्का से मसाले पैक मिले हैं। इसके चलते टीम ने गर्म मसाला, मीट मसाला किचनकिंग व टाटा चाय के सैंपल भरे। यह सारा सामान गोदाम में बड़ी मात्रा में भरा मिला है। इसके अलावा जूते, चप्पल व अन्य सामान भी यहां बिखरा पड़ा है। टीम ने इसके अलावा रुपया चौक स्थित एक दुकान से खोवा का सैंपल लिया है। इन सभी को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। यहां से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में विभाग से संदीप राठी भी शामिल रहा। सैंपल लेने आई टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्रवाई में किसी तरह की रुकावट से बचने व सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। देर शाम तक इस मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें