फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में आज से 9 बजे लगेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र पीजीआईएमएस में एक सितंबर से ओपीडी व कार्यालय संबंधी समय बदल जाएगा। ओपीडी वीरवार से सुबह नौ बजे लगेगी। पंजीकरण सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन ने संस्थान की समय सारिणी बदल दी है। इसके तहत ओपीडी सुबह नौ बजे शुरू होगी। मरीजों के पंजीकरण व कार्ड बनाने के लिए काउंटर सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होंगे। यहां दोपहर एक बजे तक ही कार्ड बनाए जाएंगे। कार्यालयों का समय भी सुबह नौ से शाम चार बजे तक का रहेगा। दोपहर एक से दो बजे तक का समय दोपहर भोजन के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें