फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिता ने कर्ज लेकर बेटी के सपनों को दी उड़ान... गरीबी से लड़कर भारोत्तोलन में नाम चमका रही पायल

Fri, 29 Aug 2025 06:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पायल,​खिलाड़ी - फोटो : पुरानी सब्जी मंडी के सामने फुटपाथ पर चढ़ा कैंटर व जांच करते पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कहावत है हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है लेकिन यहां एक बेटी के सपनों काे उसके पिता ने उड़ान दी है। चार साल पहले जिले के मोरखेड़ी गांव की बेटी पायल ने भारोत्तोलन में खेलना शुरू किया। यह शुरुआत किसी बड़े स्टेडियम या अकादमी से नहीं बल्कि अपने गांव के स्कूल में खेल रहे बच्चों को देखकर की।
पायल के पिता सतीश श्रमिक और मां पुष्पा गृहिणी हैं। जब पायल ने खेलने की इच्छा जताई, तब परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन पिता सतीश ने अपनी बेटी का सपना पूरा करने के लिए कर्ज लेकर उसे खेलने का मौका दिया। आज भी पायल का परिवार संघर्ष कर रहा है लेकिन उनका दृढ़ संकल्प और पिता की प्रेरणा उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत देता है। पायल राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायल की उपलब्धियां
वर्ष 2023 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2023-24 में यूथ खेलो इंडिया में कांस्य पदक और यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2024 एशियन यूथ प्रतियोगिता में स्वर्ण व एशियन जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। अगस्त में गुजरात में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें