फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कहासुनी के चलते पिता-पुत्र को मारा चाकू, दोनों घायल पीजीआई में भर्ती

Thu, 19 Feb 2026 09:49 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

कहासुनी का बदला लेने के लिए गांव के एक युवक ने मंगलवार की रात पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांपला खंड के गांव इस्माईला-9बी में सात दिन पहले हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए गांव के एक युवक ने मंगलवार की रात पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया है। इस संबंध में सांपला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में इस्माईला निवासी विक्की ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करते हैं। मंगलवार को उनके पिता मुंशीराम शाम को करीब साढ़े सात बजे चौराहे पर पहुंचे तो गांव के युवक संदीप उर्फ गोगी ने रास्ता रोक लिया। उनके साथ न केवल मारपीट की बल्कि गाली-गलौज करने लगा। साथ ही उनके पिता के सिर में चाकू मारा। वह पिता को बचाने आए तो हमलावर ने उनके सीने में भी बाईं तरफ चाकू मारा। और दूसरा वार उनके पांव पर किया।

आरोपी धमकी देकर भाग गया। उनके पिता व उसे परिजनों ने पीजीआई में दाखिल करवाया। सांपला थाना प्रभारी पंकज ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दे रहे हैं। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें