फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कहासुनी के चलते पिता-पुत्र को मारा चाकू, पीजीआई में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस्माईला में पिता का रास्ता रोककर गाली-गलौज कर रहा था आरोपी संदीप उर्फ गोगी
विज्ञापन

- सांपला थाने में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला की एफआईआर दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सांपला खंड के गांव इस्माईला-9बी में सात दिन पहले हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए गांव के एक युवक ने मंगलवार की रात पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में सांपला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में इस्माईला निवासी विक्की ने बताया कि वह सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। मंगलवार को उनके पिता मुंशीराम शाम को करीब साढ़े सात बजे चौराहे पर पहुंचे तो गांव के युवक संदीप उर्फ गोगी ने रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

न केवल मारपीट की बल्कि गाली-गलौज करने लगा। साथ ही उनके पिता के सिर में चाकू मारा। वह पिता को बचाने आए तो हमलावर ने उनके सीने में भी बाईं तरफ चाकू मारा। दूसरा वार उनके पैर पर किया।
विज्ञापन

आरोपी धमकी देकर भाग गया। उनके पिता व उसे परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया। सांपला थाना प्रभारी पंकज ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दे रहे हैं। जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें