फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पिता-पुत्र ने 40 मिनट में एक हाथ से लगाए एक हजार पुशअप

Mon, 29 Apr 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सीसर खास में पुश अप प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक।
विज्ञापन
सीसर खास गांव में रविवार को शहीद जसबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुशअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव के 49 वर्षीय वैद्य राजपाल और उनके बेटे मोंटी ने एक ही बार में एक एक हजार पुशअप लगाकर दिखाया। राजपाल ने पिछले कई दिनों से एक हाथ से एक हजार पुशअप लगाने के लिए विश्व चैलेंज किया था। इसके लिए राजपाल ने अपनी ओर से 21 हजार का इनाम रखा था। उन्होंने बताया कि दस लोगों ने नाम दर्ज कराए। इसके बाद उनके पास लोकेशन भी भेज दी गई थी। कोई भी व्यक्ति बाहर से इस चैलेंज को स्वीकार करने नहीं आया तो उनके ही 19 वर्षीय बेटे मोंटी ने पिता का चैलेंज स्वीकार किया। पिता के साथ बेटे ने लगभग 40 मिनट में ही एक हजार पुशअप लगाकर खिताब जीता। राजपाल ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वे दोनों पिता-पुत्र चार से पांच घंटे अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

पुशअप चैलेंज प्रतियोगिता में महम के विधायक बलराज कुंडू ने पिता-पुत्र का हौसला बढ़ाया और अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने कहा कि युवा नशे की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं। युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।
उलटी दौड़ में भी रिकॉर्ड, लिंका बुक में नाम है दर्ज
राजपाल पुशअप से पहले उलटी दौड़ में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने गांव मदीना से सीसर खास तक लगभग 20 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 20 मिनट में उलटा चलकर तय की थी। इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें