फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रैंप तोड़ने का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर हमला

Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लडरावन गांव में प्लाॅट पर बने रैंप को तोड़ने का विरोध किया तो बाप-बेटे पर लाठी-डंडों, ईंट व गैती से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। शिकायत पुलिस को दी गई है। थाना सदर पुलिस ने मामले में 8 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लडरावन गांव निवासी सतपाल ने बताया कि 12 मई को मैं और मेरा बेटा नवीन अपने प्लाट से गली के रास्ते घर आ रहे थे। उनके भाई नरेश, बलवान, हिमांशु दिपांशु व पूजा ने लाठी-डंडों ईंट-पत्थर कस्सी व गैती से मेरे बेटे पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि बलवान मेरे प्लाट में बने रैंप को तोड़ रहा था और मेरा बेटा उनकी वीडियो बना रहा था। उसी समय बलवान ने हाथ मारकर मेरे बेटे का फोन तोड़ दिया और उसके पश्चात बलवान, नरेश, सावन और हिमांशू मेरे बेटे नवीन को ईंट, पत्थर, लात मारने लगे।
विज्ञापन

यह देखकर मैं अपने बेटे को बचाने के लिए भागा। उसी दौरान सुनीता, नरेश व दिपांशु ने मुझे भी लाठी-डंडो व लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर मेरी पुत्रवधू मेरे बेटे को जिसको सिर में चोट लगी थी। उआरोप है कि इसके बाद भी नरेश, बलवान व उसके बेटों ने ईंटों से गेट को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद बलवान ने गैती मारकर गेट का कुंदा तोड़ दिया।
विज्ञापन

बाद में पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सतपाल का आरोप है कि नरेश व बलवान उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें