रोहतक। जिले के गांव चमारिया में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े में पिता-पुत्र पर आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया। रामभज और उनके बेटे बसंत के साथ न केवल मारपीट की बल्कि जान से मारने की धमकी दी गई। स्कूटी भी तोड़ दी। शुक्रवार को सदर थाने में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रामभज ने बताया कि 8 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे गांव की बाला और भारती ने उनके साथ गाली-गलौज की। शाम करीब 6 बजे जब रामभज अपने प्लॉट पर जा रहे थे तब मंजीत ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। बाद में मंजीत, वजीर, बाला और भारती लकड़ी के डंडे लेकर रामभज के घर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। परिवार पर हमला और स्कूटी तोड़ी झगड़े की आवाज सुनकर रामभज की पत्नी मूर्ति और बेटा बसंत उन्हें बचाने आए। हमलावरों ने उनके साथ भी डंडों से मारपीट की। ब्यूरो