फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल पहले हो चुकी पिता की मौत, बेटे ने फर्जी हस्ताक्षर से हड़पी 92.61 लाख रुपये की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल टाउन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ट्रेजरी ऑफिस ने एक व्यक्ति पर अपने पिता की मौत के बाद भी फर्जी हस्ताक्षर कर पेंशन लेने की शिकायत दर्ज करवाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि नरेश ने अपने पिता की मौत के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर जीवन प्रमाण पत्र बैंक में जमा करवाया और पेंशन ली। बैंक अधिकारियों को जब इस संबंध में पता चला तो सामने आया कि 92 लाख 61 हजार 135 रुपये नरेश ने फर्जी हस्ताक्षर कर निकलवाए हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेजरी ऑफिस राजवीर सिंह ने बताया कि ओपी बहार की 2011-2012 में मौत हो चुकी है। उसके बेटे नरेश ने पिता की मौत के बाद ही पिता के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए 2019 तक 92 लाख 61 हजार 135 रुपये पेंशन निकलवाई। बैंक अधिकारियों ने जब इस संबंध में नरेश को नोटिस जारी किए तो नरेश ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया और बैंक को 92 लाख 61 हजार 135 रुपये की राशि जमा करवा दी। अब बैंक की ओर से पूरी राशि का 18 प्रतिशत के हिसाब ब्याज जमा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें