संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शीला बाईपास स्थित जसबीर भवन में अखिल भारतीय किसान सभा की जिलास्तरीय बैठक में किसानों ने निर्णय लिया है कि खेती को उजाड़ने वाले मुक्त व्यापार समझौतों के खिलाफ 22 जुलाई को भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
किसान सभा जिला सचिव सुमित दलाल ने कहा कि नहरी पानी की आपूर्ति बढ़ाने, खाद के साथ अन्य सामग्री जबरन न देने, खाद की दुकानों पर स्टॉक बोर्ड लगाने, फसल खराबे का मुआवजा, गांवों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति आदि पर चर्चा हुई। इन मुद्दों को लेकर अगले सप्ताह संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे।
उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका और अन्य विकसित देशों के साथ ट्रेड डील कर देश के किसानों को उजाड़ने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि यह डील होने से न केवल खेती बल्कि पशुपालन, डेयरी आदि भी बर्बाद हो जाएंगे बैठक में जिला उपप्रधान प्रीत सिंह, राय सिंह, जयप्रकाश, अशोक राठी, सुरेंद्र रिठाल, सुंदर साहब, जोगेंद्र बनियानी, बलवान सिंह शामिल रहे।