फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: लघु सचिवालय के गेट के सामने किसानों ने गाड़ा तंबू, पुलिस ने की बेरिकेडिंग, शहर की ओर जाने वाला रास्ता बंद

Tue, 09 Nov 2021 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी/हिसार(हरियाणा)

सार

नारनौंद में सांसद रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम का विरोध करने के दौरान एक किसान बेहोश हो गया था। किसानों का आरोप है कि सांसद रामचंद्र जांगड़ा के गनमैन, पीए और साथ आए लोगों ने हमला कर किसान कुलदीप को घायल किया है। किसानों ने इसपर पुलिस कार्रवाई व एफआईआर के लिए हांसी लघु सचिवालय पर धरना दिया हुआ है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर के लघु सचिवालय के गेट के सामने किसानों ने पक्का मोर्चा के तहत तंबू गाड़ दिए हैं। प्रशासन के साथ बातचीत विफल हो जाने के बाद किसानों ने सोमवार रात सड़क पर बिताई। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से किसानों के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर दी है। 

विज्ञापन


किसानों के धरना के कारण पुलिस ने शहर की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। अब वाहन चालकों को लघु सचिवालय के पीछे से होकर निकलना पड़ रहा है। नारनौंद से शुरू हुआ प्रकरण का मंगलवार को 5वां दिन रहा, लेकिन किसानों की मांगों का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

सोमवार शाम किसानों की 16 सदस्यीय कमेटी की हांसी की एसपी नितिका गहलोत के साथ मीटिंग में किसानों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को रखा था। किसानों की मांग है कि सांसद रामचंद्र जांगड़ा व उनके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो, किसानों पर दर्ज मामले खारिज किए जाएं, घायल कुलदीप राणा के परिजन को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये सहायता दी जाए।
विज्ञापन


लघु सचिवालय के सामने किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने लघु सचिवालय के कार्य को बाधित नहीं किया, वहां पर अधिकारियों व आम जनता का आवागमन पहले की तरह जारी है। इस मौके पर रणवीर मलिक, कुलदीप खरड़, दशरथ देपल, कैलाश मलिक, विकास सीसर मौजूद रहे। 

सरकार हमें हल्के में ले रही : आजाद 
किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि सरकार हमें हल्के में ले रही है, मगर उनको नहीं पता कि देश का किसान शांति पूर्वक अपना प्रदर्शन करते हुए सरकार की जड़ें हिला रहा है। किसान नेता विकास सीसर ने कहा कि जब तक प्रशासन हमारी तीनों मांगों को पूरा नहीं करता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें ः Kisan Andolan : एसकेएम का एलान- 29 नवंबर को टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से संसद भवन कूच करेंगे किसान

सरकार सिर्फ एक तरफा कार्रवाई कर रही है। कुलदीप राणा मौत से जंग लड़ रहा है उसे न्याय नहीं मिल रहा है। किसान नेता सुदेश गोयत ने कहा कि हांसी जिला पुलिस पर सरकार का पूरा दबाव है। हमारे पास कुलदीप राणा के ऊपर हमला करने के पुख्ता सुबूत हैं, फिर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।

पंजाब से आए किसानों ने न्याय मांगा
पंजाब से आए किसानों ने मंगलवार को कुलदीप राणा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के सामने सड़क के बीच धरने पर बैठे। मौके मौजूद पंजाब की महिला किसान अमन दीप ने कहा कि हम आपके आंदोलन के साथ हैं। कुलदीप राणा को न्याय दिलाकर रहेंगे। इसके लिए चाहे हमें कुछ भी करना पड़े।
विज्ञापन


प्रशासन ने कोर्ट के पिछले हिस्से की दीवार को तुड़वाया      
प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह अधिकारी पहुंचे। जेसीबी से दीवार को तुड़वाया। लघु सचिवालय में सेक्टर पांच के साथ लगती दीवार में यह रास्ता तैयार किया गया है। दीवार के पास बने खोखे को भी हटवाया गया। जरूरत पड़ने पर दूसरे गेट को उपयोग किया जा सकेगा।

कुलदीप राणा की हालात में अभी कुछ भी सुधार नहीं है। कुलदीप का रविवार को सुबह 4 बजे  ब्रेन का दूसरा ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टरों ने 48 घंटे का समय दिया था। चिकित्सकों के अनुसार बुधवार को उनके स्वास्थ्य के बारे में ही जानकारी मिल सकेगी। - कुलदीप खरड़, जिला अध्यक्ष, किसान यूनियन हिसार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें