फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति के लिए किसान ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का ब्योरा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 मार्च तक दर्ज कराएं।उपायुक्त अजय कुमार ने जिला के किसानों से आह्वान किया कि सरकार की ओर से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जा चुका है और यह पोर्टल 15 मार्च तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि किसान इस संबंध में अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा किसान की सुविधा हेतु जिला की सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं जो किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर नहीं जा सकते वे तहसील स्तर पर स्थापित किए गए हेल्प डेस्क पर जाकर भी अपने नुकसान का ब्योरा दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सभी किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य पंजीकरण करवाएं, क्योंकि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण हेतु मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। नुकसान का आंकलन करने के लिए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है ताकि सही आंकड़े सरकार को भेजकर किसानों की क्षतिपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें