महम। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एसडीएम विपिन कुमार ने रविवार को रबी फसल खरीद को लेकर महम अनाज मंडी का निरीक्षण किया।अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिदायतों के अनुसार ही खरीद सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंडी की साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और शौचालय आदि आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। महम क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने महम के सामान्य अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।