रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किसानों से आह्वान किया है कि वे गेहूं व सरसों की फसल को सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाएं। किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे। अब तक जिले की मंडियों में 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं व 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।
विज्ञापन
सोमवार तक जिला की मंडियों में 206656.30 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। 69010.50 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। जिले की मंडियों में व्यापारियों ने अब तक 2034.30 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई है।
कलानौर मंडी में 289.30 मीट्रिक टन, महम मंडी में 29.70 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 1661.80 मीट्रिक टन व सांपला मंडी में 53.50 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।