रोहतक। सांझी खेवट पर कब्जे के मामले को लेकर पहरावर गांव में किसानों का धरना वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसान मनीष, विष्णुदत्त, संजय, ईश्वर, वेद प्रकाश व सही राम का आरोप है कि गांव में सांझी खेवट को बिना किसानों को नोटिस दिए अलग दिखाया गया।
किसानों को नोटिस दिए जाने चाहिए थे। गांव में एक निजी कंपनी ने करीब तीन साल पहले 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। गांव में किसानों की लगभग 80 एकड़ की खेवट है जिसमें 70 से अधिक हिस्सेदार हैं। नियम अनुसार सभी हिस्सेदारों की मर्जी से ही खेवट अलग होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसकी शिकायत उन्होंने मंडल आयुक्त को भी दी है। उनका कहना है कि किसानों की सहमति अनुसार ही जमीन दी जानी चाहिए। जब तक इसका समाधान नहीं होगा तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा।
-
गांव में शिविर लगाकर किसानों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। यह मामला आयुक्त की कोर्ट में विचाराधीन है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष कुमार, एसडीएम, रोहतक।