24जेएनडी17: 26 नवंबर को हिसार में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर गांव गांव दौरा करते हुए किसा
- फोटो : credit
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना नरवाना तहसील कार्यालय में मास्टर बलबीर सिंह राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में 1314वें दिन भी धरना जारी रहा। किसानों ने साफ कहा कि सरकार की वादा खिलाफी और अधूरे पड़े मुद्दों पर अब निर्णायक संघर्ष होगा।
धरने पर मौजूद टीम ने मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में 26 नवंबर को हिसार में होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारी के लिए बेलरखा, नेपेवाला, कोयला, हंसडहर, डिंडोली, पदार्थ खेड़ा, दातासिंहवाला, गढ़ी समेत कई गांवों का दौरा किया।
किसान नेताओं ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर आंदोलन को पूरे पांच साल होने जा रहे हैं लेकिन सरकार अभी भी एमएसपी गारंटी कानून लागू करने जैसे मुख्य वादों पर पीछे हट रही है।
किसानों का कर्ज माफी, बिजली बिल 2022 वापसी, जलभराव से हुए नुकसान का मुआवजा, मनरेगा में 200 दिन काम, चार श्रम कानून संहिताओं की वापसी, पराली से जुड़े मुकदमों को खत्म करने सहित कई मांगें अभी तक लंबित हैं।