फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहरी पानी को तरसे बहलबा माइनर के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। कस्बे के भिवानी रोड के साथ लगते खेतों में नहरी पानी का टोटा बना हुआ है। बहलबा माइनर के तहत की जाने वाली सिंचाई माइनर बंद कर दिए जाने से प्रभावित हो रही है। इसके कारण किसानों ने माइनर पर सिंचाई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी रोष जताया। किसान राजू नंबरदार, मोनी गोयत, विक्की नंबरदार, नन्हां नंबरदार, महावीर आदि का कहना था कि जब उनके अलावा हर जगह पर पानी की अधिकता बनी हुई है। ऐसे में कम से कम उनके खेतों को पानी दिया जा सकता है। बताया कि उनके यहां पर बरसात भी कम हुई है। इसके अलावा उनके खेतों में हमेशा पानी की कमी बनी रहती है। भूमिगत जल खारा होने के कारण वे सिर्फ बरसात व नहरी पानी पर ही निर्भर हैं। लेकिन उनके साथ अन्याय हो रहा है। नहर में पानी होने के बावजूद भी उनका माइनर बंद कर दिया गया। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बहलबा माइनर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में बाजरा, ज्वार, ईंख, धान व कपास की फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। फिलहाल अगर फसल में पानी नहीं आया तो उनका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बारे में सिंचाई विभाग भिवानी के एसडीओ बिजेंद्र का कहना है कि पानी की पीछे से कम मात्रा मिल रही है। 560 क्यूसेक के स्थान पर 230 क्यूसेक पानी मिल रहा है। इसके कारण बहलबा माइनर को बंद किया गया है। बताया कि 19 अगस्त तक दादरी फीडर में चलने के बाद फिर यहां पर पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें