फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुआवजे के लिए उपायुक्त से मिले किसान

Tue, 19 Mar 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फसल खराबे के लंबित मुआवजे जारी करवाने की मांगो को लेकर किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त अजय कुमार से मिला। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र दिया। किसानों ने चेताया कि स्पेशल गिरदावरी के बाद भी सरकार इस मुआवजे को रोके बैठी है। इससे किसानों में काफी रोष है। अगर समस्या का हल नहीं किया तो लोकसभा चुनाव में गांवों में आने वाले भाजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा। उपायुक्त ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। मांग पत्र के दौरान खरेंटी, टिटौली, भगवतीपुर, गिरावड़, चांदी, बलम, बनियानी, समरगोपालपुर व ब्रह्मणवास गांव के किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि रोहतक जिले के पिछले तीन साल के ओलावृष्टि, जलभराव, बाढ़ आदि से बर्बाद फसल खराबे के मुआवजे किसानों को नहीं मिले है। जिससे किसान हर वर्ष घाटे की खेती करने को मजबूर है फसल बर्बाद हो जाती है और सालों साल मुआवजे नहीं मिलते। किसान सभा लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहा है ज्ञापन भी दे चुके है। लेकिन सरकार और प्रशासन बिलकुल भी गंभीर नहीं है। महासचिव सुमित दलाल ने बताया की रबी 2022 का आया हुआ मुआवजा अभी पूरा वितरित नही हुआ है। इसे लेकर किसान हर रोज दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। मंगलवार ज्ञापन के माध्यम से इस मुआवजे को तहसीलों के एसडीएम को देने की मांग की है ताकि यह वितरित हो सकें। दर्जनों गावों का ओलावृष्टि, जलभराव से बर्बाद फसलों का स्पेशल गिरदावरी का लगभग 19 हजार एकड़ का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है।
। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर भूप सिंह टिटौली, अशोक राठी, जोगेंद्र बनियानी, नरेश कुमार, सुभाष, महा सिंह, अजीत नंबरदार खरेंटी, राय सिंह नहरा, रामकुवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें