फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुनारिया जेल में बंद कैंसर पीड़ित हिसार के बंदी की मौत

Tue, 19 Mar 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया जेल में बंद हिसार जिले के एक गांव निवासी 45 वर्षीय किशन की मंगलवार को मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित था। जेल अधीक्षक अधीक्षक सत्यवान ने बताया कि किशन दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के केस में हिसार जेल में बंद था। कैंसर से पीड़ित होने के कारण उसे सात मार्च को हिसार जेल से रोहतक की सुनारिया जेल भेजा था, ताकि पीजीआई में उपचार हो सके। कैंसर की बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें