फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
धारोली में किसानों को जागरूक करते मार्केट कमेटी अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
कोसली। मार्केट कमेटी कोसली की ओर से बुधवार को गांव धारोली में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को मंडी में फसल बिक्री से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों को बताया कि मंडी में फसल लेकर आने से पहले उसे निर्धारित मानकों के अनुसार अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। इसके साथ ही फोटो आधारित गेट पास प्रणाली, फसल रजिस्ट्रेशन समेत खरीद प्रक्रिया से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियां भी साझा की गईं। मार्केट कमेटी कोसली के वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने किसानों से अपील की कि वे फसल की बिक्री के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करें। फसल को मानकों के अनुरूप तैयार कर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर सचिव विकास यादव, धारोली के सरपंच प्रतिनिधि रिंकू लाम्बा, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, नरोत्तम, राजेश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें