फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मकान से जेवरात व नकदी चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस ने गांव बोडिया कमालपुर के एक मकान से जेवरात व नकदी चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला भजन का बाग निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर के अनुसार, बोडिया कमालपुर निवासी रजनी ने 16 अगस्त को शिकायत दी थी कि उसने और उसके पति ने 10 अगस्त को जेवरात व नकदी अलमारी में रखे थे। 13 अगस्त को अलमारी से रुपये निकालने पर जेवरात व नकदी गायब मिले। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बोडिया कमालपुर निवासी तेजपाल उर्फ बोणा उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने चोरी के जेवरात हिमांशु को बेचने की बात बताई। इसके बाद मंगलवार को हिमांशु को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और दो जोड़ी टॉप्स बरामद हुए। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें