फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसानों ने मुआवजा और खाली पड़ी जमीन की स्पेशल गिरदावरी की मांग की

विज्ञापन
फोटो 02 महम में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसान सभा सदस्य संवाद
विज्ञापन
महम। खंड के कई गावों में जलभराव के कारण न तो खरीफ की फसल हुई और न ही रबी की फसल बोई जा सकी। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने ऐसे किसानों को कम से कम तीस हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान प्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष बलवान सिंह, सचिव सुमित व रायसिंह नेहरा ने कहा कि कुछ गांव ऐसे हैं जहां के खेतों में अब भी जलभराव अत्यधिक मात्रा में है। जिन किसानों को दोनों फसलों का नुकसान हुआ है। उनको प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए।
बेडवा में 60 एकड़, सैमाण में 230 एकड़, फरमाना खास में 600 एकड़, भैणी महाराजपुर में 100 एकड़, मोखरा खास में 300 एकड़, भैणी चंद्रपाल में 50 एकड़,भैणी भैरों में 700 एकड़, सीसर खास में 300 एकड़ में फसलें नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कुल महम तहसील के गावों में 2350 एकड़ में फसलें खराब हुई हैं। इनके अतिरिक्त निंदाना बहलबा व भराण गावों में भी कई एकड़ जमीन पर फसलें खराब हुई हैं और अब भी पानी खड़ा है।
बताया कि दिया गया मुआवजा काफी कम है। इसलिए दोबारा से मुआवजा जारी किया जाए। इस बारे में एसडीएम विपिन कुमार का कहना है कि किसान सभा के सदस्यों की ओर से दिया गया ज्ञापन सरकार को जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें