रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार कृषि को जोखिम मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू करने जा रही है। किसान अपनी फसल का बीमा कराकर सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रबी 2025-26 के तहत किसान अपनी जौ, चना, सरसों, सूरजमुखी व गेहूं की फसलों का 31 दिसंबर तक बीमा करवा सकते हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मदनलाल, कृषि विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार व अन्य उपस्थित रहे। फसल बीमा करवाने के लिए जमाबंदी, नवीनतम आधार कार्ड, नवीनतम बैंक पास बुक, फसल बुआई प्रमाण-पत्र, मेरी फसल-मेरा ब्योरा की प्रति व ठेके पर खेती करने वाले किसान के लिए काश्तकार प्रमाण-पत्र पंजीकरण के लिए आवश्यक है। संवाद