महम। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 14 फसलों पर एमएसपी बढ़ाने का एलान किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किसानों ने इसे नाकाफी बताया है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह का कहना है कि धान पर लागत को देखते हुए एमएसपी बहुत कम दिया गया है। कहा कि कपास का उत्पादन लगभग इस क्षेत्र में बंद होने की कगार पर है। इसमें बीमारियां अधिक आने के कारण उत्पादन घट जाने से किसान ने इससे मुंह मोड़ लिया है। कहा कि मूंग का जो समर्थन मूल्य सरकार ने घोषित किया है, मूंग की दाल बाजार में उससे बहुत अधिक भाव में बिक रही है। इसका फायदा किसानों को मिलना चाहिए। सिर्फ बाजरे के समर्थन पर संतोष जाहिर किया है।