रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में शुक्रवार को एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सब अर्बन यूनिट एक के ऑडिटर ओमवीर राठी और सिटी यूनिट प्रधान बलराज सिंधु ने की।
मंच संचालन सिटी यूनिट सचिव संदीप गोयत ने किया। केंद्रीय परिषद में वार्ता समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह नारा ने कहा 12 अगस्त को पंचकूला पहुंचकर उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय का घेराव करेंगे। इसी के साथ कर्मचारियों ने कहा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने लगभग पिछले दो से तीन वर्ष से कोई काम नहीं किया। बहुत संख्या में कर्मचारी प्रमोशन की इंतजार करते-करते सेवानिवृत्त हो गए, जिनको काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर नरेंद्र खोखर, बलवान सिंह, अमरजीत कलोई, ललित कुमार, नवीन कुमार, संदीप कुमार, अशोक कुमार, संत कुमार, दिनेश कुमार, संजय फोरमैन, वीरेंद्र कौशिक, कर्मवीर प्रधान, तेजवीर सिंह, सुमित कुमार, अजीत सिंह, संत कुमार और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारियों की मांगें
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन देना, फ्री कैशलेस मेडिकल चिकित्सा सुविधा को पूर्ण रूप से लागू करना, बिना शर्त के एक्स ग्रेशिया पॉलिसी को लागू करना, जोखिम भत्ता लागू करना, शिक्षा भत्ता बढ़ाना, लोकल आउटडोर ड्यूटी भत्ता बढ़ाना, बिजली की फ्री यूनिट बढ़ाना, सभी कैटेगरी के प्रमोशन करना, सभी योग्य कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देना आदि।