फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान को पिलाया था जहरीला पदार्थ, 22 दिन बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलानौर क्षेत्र के काहनौर निवासी किसान की पीटकर और जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी गई। किसान की हत्या का आरोप खेत के पड़ोसी किसान पर लगा है। किसान को 31 जुलाई को पिटाई के बाद जहरीला पदार्थ पिलाया गया था। पहले पीजीआई और फिर निजी अस्पताल में उपचार चला। 22 दिन बाद बुधवार रात किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


काहनौर निवासी रामसिंह ने बताया कि उसका भाई अशोक (40) खेती करता था। उसने आवल गांव निवासी पप्पू की 30 एकड़ जमीन ठेके (बाधा) पर ली थी। इस खेत की सीमा गुढ़ाण गांव से लगी हुई थी और वहां पर एक तरफ गुढ़ाण गांव निवासी विकास की तो दूसरी सीमा संजय के खेत से लगी हुई थी। ठेके पर खेत लेने से विकास और संजय दोनों ही नाराज थे। वह खेत को स्वयं ठेके पर लेना चाहते थे। खेत पर काम करने के दौरान उनके भाई अशोक से अकसर दोनों किसी ने किसी तरह का विवाद करते रहते थे। 31 जुलाई को खेत पर काम करते हुए गुढ़ाण गांव निवासी विकास और उनके भाई अशोक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान विकास ने उनके भाई को बुरी तरह से पीटा और पानी के खाल में करीब 10-12 बार डुबकी लगवाई। पड़ोस के खेत में काम करने वाले संजय ने किसी तरह अशोक को बचाया और ट्यूबवेल पर बने कमरे में सुला दिया।
संजय के खेत से घर जाने के बाद विकास ट्यूबवेल पर पहुंचा और उसे मुक्के से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान धान में डाले जाने वाले केमिकल को उसने जबरन अशोक को पिला दिया। आंख और मुंह में केमिकल जाने से बाइक से वह किसी तरह घर आया। 15 अगस्त तक उसका पीजीआई में उपचार चला। हालात सुधरने पर वह उसे घर ले आए। तबीयत बिगड़ने पर अगले ही दिन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद घर ले आए और बुधवार रात फिर उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले ही जा रहे थे, किंतु उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें