रोहतक। इस्माईला गांव में खेत से लौट रहे किसान पर दो युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट के बाद पांच हजार रुपये भी ले गए। ट्रैक्टर भी तोड़ दिया। इस संबंध में सांपला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में इस्माईला के प्रेम सिंह ने बताया कि 1 नवंबर को करीब नौ बजे खेत से ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में गांव का युवक मंजीत व संजय ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर डंडों से हमला कर दिया। उसके सिर में गहरी चोट आई। हाथ व पैरों पर भी चोटें आईं। आरोपी 5 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे रंजिश हो सकती है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।