फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान जय भगवान को फसल विविधीकरण के लिए मिला सम्मान

Mon, 22 Sep 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06 पिछले महीने बाग में पौधरोपण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व साथ में अन्य ग्राम - फोटो : उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में पढ़ाई करता दिव्यांग छात्र।
विज्ञापन
रोहतक। भाली आनंदपुर निवासी किसान जय भगवान सहारण को फसल विविधीकरण के लिए सम्मान मिला है। हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले में जय भगवान को शॉल, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खुशी जताते हुए किसान जय भगवान ने बताया कि वह अपने पिता व दादा के बाद से खेती कर रहे हैं। उनके पास 10 एकड़ जमीन है। इसमें से करीब तीन एकड़ में बाग लगाया है। शेष में फसल विविधीकरण के तहत अलग-अलग फसल करते हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 13 अगस्त को बाग में पहुंचकर एक पौधा मांं के नाम लगाया था। बाग में अमरूद, जामुन व अन्य फलों के 150 पौधे लगाए गए हैं।
किसान ने बताया कि शुरू में 15 एकड़ में बाग लगाया था। बाग वर्ष 1995 में बाढ़ के कारण नष्ट हो गया था। इसके बाद दोबारा बाग लगाने की कोशिश की तो वह फिर खराब हो गया। अब एक फिर बाग विकसित करने का प्रयास किया है। इससे हरियाली भी बढ़ेगी। फलों के अलावा धान, सरसों व गन्ना उत्पादन से भी आय कमा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें