फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खटकड़ में शनिवार को खेत में पानी देने गए किसान 48 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खटकड़ निवासी मृतक के बेटे साहिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता राजेश हर दिन की तरह शनिवार को भी खेत में पानी देने गए थे। ट्यूबवेल से सिंचाई करते समय वह खुले तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह बेसुध होकर गिर पड़े। आसपास खेतों में काम कर रहे पड़ोसी किसानों ने उन्हें संभाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें