फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सीसर खास में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने जा रहा था मृतक

Sat, 12 Jul 2025 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)

सार

रोहतक में ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। साथ ही इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के महम क्षेत्र के गांव सीसर खास में ट्रैक्टर पलटने से किसान अनिल ऊर्फ काला की मौत हो गई। यह दोपहर 12 बजे अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में धान की रोपाई के लिए जमीन तैयार करने जा रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर ट्रैक्टर पलट गया।

विज्ञापन


ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह अविवाहित किसान अपने बड़े भाई के के साथ रह रहा था। यह खेती का कार्य संभाल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। साथ ही इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें