रोहतक। फरीदाबाद पुलिस में तैनात खरकड़ा का जवान पिछले 10 दिन से लापता है, जो पुलिस लाइन में कुक के तौर पर तैनात था। पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। मामले को लेकर शुक्रवार को परिजन बसपा कार्यकर्ताओं के साथ आंबेडकर चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि खरकड़ा निवासी प्रमोद फरीदाबाद पुलिस की लाइन में कुक के तौर पर काम करता था। 20 नंवबर को वह गांव से फरीदाबाद गया था, लेकिन 21 नवंबर को लापता हो गया। अब तक उसका सुराग नहीं सका है। मामले को लेकर परिजन गृहमंत्री अनिल विज से मिलने अंबाला गए। इसके बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि फरीदाबाद पुलिस के कुछ अफसर उसे तंग कर रहे थे। काफी देर तक परिजन व बसपा कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करते हुए। आखिर में उनको लघुसचिवालय ले जाया गया, जहां मांग पत्र सौंप की कार्रवाई की मांग की। प्रमोद की पत्नी अर्चना देवी का कहना है कि अगर उसके पति को तलाश नहीं किया गया तो वह दोबारा प्रदर्शन करेंगे।