फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीनियर विद्यार्थियों को दी विदाई

Sun, 18 May 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके12 वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड द्वितीय वर्ष के विदाई समारोह में मौजूद विद्यार्थी व
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा, महासचिव राजेंद्र बंसल, गवर्निंग बॉडी सदस्य ईश्वर चंद्र गुप्ता ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। प्राचार्य ने अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पंजाबी, हरियाणवी व हिंदी गानों पर जमकर धमाल किया। महासचिव राजेंद्र बंसल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, मनोरंजक गेम, प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर व अनेक गतिविधियां करवाई गईं। इस अवसर पर बीएड द्वितीय वर्ष में मिस्टर पर्सनैलिटी मोहित व सिद्धार्थ, मिस पर्सनैलिटी सिद्धि, मिस ब्यूटीफुल अंजलि, मिस फेयरवेल निपुण, मिस्टर फेयरवेल अश्विनी, मिस्टर हैंडसम विकास रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें