फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर चौकी के पास ओवरलोड ट्रक की टक्कर से जान गवाने वाले युवक के परिजन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराजगी जताई। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कलानौर के वार्ड-9 निवासी प्रवीन सिंह शुक्रवार को परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। डीएसपी से कहा कि 10 अगस्त की रात को ओवरलोड ट्रक ने उनके बेटे मोनू की बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें उसकी मौत हो गई थी। आज तक चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया तो वे धरने-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
महिला की मौत का आरोपी चालक भी काबू नहीं
रोहतक। रिटौली गांव के पास ट्राले की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत के मामले में भी अभी तक आरोपी चालक पुलिस की पकड़ से दूर है। परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। 3 सितंबर को बेरी रोड पर रिटौली के पास एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में रिटौली निवासी नीतल उर्फ नीतू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें