फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दहेज के लिए महिला की हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव कारखाना में दहेज के लिए एक महिला की फांसी लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला के पति सहित सास ससुर पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मृतका विवाहिता के भाई के बयान पर उपरोक्त सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव राजा खेड़ी निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन ईशा की शादी पिछले वर्ष 11 महीने की पांच तारीख को गांव कारखाना निवासी सोनू से हुई थी। सोनू की मां कविता व ससुर बिल्लू उसे दहेज के लिए बार-बार तंग करते थे। दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन ईशा की 29 अक्टूबर को फंदे पर लटका कर हत्या कर दी गई। थाना सदर प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि मृतका ईशा के भाई आशीष के बयान पर पति सोनू, ससुर बिल्लू व सास कविता पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें