फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने नहीं दी शिकायत

Sun, 09 Nov 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आर्य नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि आर्य नगर निवासी अशरफ अली के बेटे नजमुद्दीन की शादी कोलकाता की रहने वाली संजीता से हुई थी। दोनों 15 दिन पहले ही रोहतक आए थे। उन्हें एक दिन बाद वापस कोलकाता जाना था।
अशरफ ने बताया कि टिकट बुक करवाया था जिसके लिए बहू के आधार कार्ड की जरूरत थी। आधार लेने के लिए घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खोलने पर उसे धक्का मारकर तोड़ना पड़ा। अंदर संजीता फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन

वह बहू को लेकर सिविल अस्पताल गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नजमुद्दीन सुबह करीब साढ़े 8 बजे ही काम पर चले गए थे। वह स्वर्णकार के पास पॉलिश का काम करते हैं।
परिवार यहां किराये के मकान में रहता है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी है जिसके चलते पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें